अकबर का जीवन परिचय - अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 ई. को अमरकोट में हुआ था। - अकबर के पिता का नाम समसुदीन हुमायु और माता का नाम हमीदा बनो ब...
अकबर का जीवन परिचय
- अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 ई. को अमरकोट में हुआ था।
- अकबर के पिता का नाम समसुदीन हुमायु और माता का नाम हमीदा बनो बेगम था।
- इस साम्राज्य की शुरुआत बाबर ने की थी जो अकबर के दादा जी थे।
- हुमायु की मृत्यु के बाद अकबर को 14 वर्ष की उम्र में मुग़ल शासन का बादशाह बनाया गया था।
- अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी 1556 ई. को कलानौर, पंजाब में हुआ था।
- अकबर का पूरा नाम जलालुदीन मुहम्मद अकबर था और उसका शासनकाल 1556 ई.-1605 ई. में हुआ था।
- अकबर का प्रधानमंत्री बैरमखां था जिसको अकबर खान बाबा कहते थे।
- बैरमखां ने अकबर के शासन का उसकी कम उम्र के कारण 1556 ई.-1560 ई. तक सम्भाला था।
पानीपत का द्वितीय युद्ध
- अकबर जब पंजाब मे मौजूद था तब सूरवंश के शासक आदिलशाह का सेनापति हेमू ने दिल्ली पर आक्रमण किया था।
- उस समय हेमू ने अकबर के सेनापति बेग को हराकर दिल्ली में अपनी सत्ता स्थापित की थी।
- हेमू मध्यकाल का प्रथम हिन्दू शासक था जिसने दिल्ली पर अधिकार किया था।
- हेमू 14वा शासक था जिसने विक्रमादित्य की उपाधि ली थी।
- पानीपत का द्वितीय युद्ध अकबर और हेमू के बीच में 5 नवम्बर 1556 ई. को हुआ था।
- इस युद्ध में हेमू की आँख में तीर लगने के कारण उसकी पराजय हुई थी।
- पानीपत के द्वितीय युद्ध के बाद वापस अकबर ने दिल्ली में अपना शासन स्थापित किया था।
बैरम खां की मृत्यु
- अकबर को कुछ सरदारों एवं उनकी दाई माँ (माहम अनगा) ने भड़काया था जिसकी वजह से अकबर ने बैरम खान को मक्का जाने का आदेश दे दिया था।
- अकबर और बैरम खान के मध्य तिलवाड़ा का युद्ध हुआ जिसमे बैरम खान को हार का सामना करना पड़ा था।
- इस युद्ध के बाद अकबर ने बैरम खान को तीन विकल्प दिए थे
(1) राज्य का सूबेदार (2) सुरक्षा सलाहकार (3) मक्का की यात्रा
- इन तीनो विकल्प में बैरम ने मक्का जाने का फैसला लिया था।
- बेराम खान के जाते समय गुजरात (पाटन) में मुबारक खान जो अफगानी था उसने उनकी हत्या कर दी थी।
- उनकी मृत्यु के बाद अकबर ने उनकी विधवा बेगम सलीमा से विवाह कर उनके पुत्र को अच्छी शिक्षा दी और बाद में उसको खाने-खाना की उपाधि भी दी।
पर्दा शासन / पेटीकोट शासन
- बैरम खान की मृत्यु के बाद शासन में उनकी दाई माँ (माहम अनगा), उनकी माता हमीदा बानो का ज्यादा प्रभाव था।
- इसलिए कुछ समय तक अबकर के शासन को पर्दा शासन भी कहा गया था।
- मालवा के युद्ध के समय माहम अनगा के पुत्र आधम खान ने युद्ध में जीता ज्यादातर धन अपने पास रख लिया था जिस वजह से उसको 1162 ई. में मृत्यु दण्ड दिया गया था।
- जिसके बाद उनकी माता माहम अनगा की भी मृत्यु हो गई थी इसके बाद ही पर्दा शासन भी समाप्त हुआ था।
अकबर का विजय अभियान
(1) मालवा - मालवा के शासक बहादुर शाह को आधम खां ने 1561 ई. में पराजित किया था और उसकी सारंगपुर को अपने शासन में जोड़ लिया था।
(2) चुनार - अकबर के सेनापति आसफ खा ने 1561 ई. में चुनार के किले को जीत लिया था।
(3) गोंडवाना - इस युद्ध में 3 वर्षीय शासक वीरसरायण की माता ने इस युद्ध का नेतृत्त्व किया था जिसमे मुगलो ने 1564 ई. में उनके किले पर अधिकार कर लिया था।
अकबर की कितनी बेगम थी?
अकबर ने सात शादिया की थी
(1) रुकैया बेगम
(2) सलीमा सुलतान
(3) हरका बाई
(4) दौलत साद
(5) क़सीमा बानू
(6) भखरी बेगम
(7) गौहर बगम
THANKS...