मुग़ल वंश का इतिहास / Mugalkaalin itihas

 मुग़लकाल से पहले उत्तर भारत में सल्तनतकाल का शासन था जबकि दक्षिण भारत में ब हमनी वंश और विजयनगर का शासनकाल था।  मुग़ल वंश की स्थापना  - मु...

 मुग़लकाल से पहले उत्तर भारत में सल्तनतकाल का शासन था जबकि दक्षिण भारत में हमनी वंश और विजयनगर का शासनकाल था। 

मुग़ल वंश का इतिहास

मुग़ल वंश की स्थापना 

- मुग़ल वंश की स्थापना बाबर ने की थी उनका पूरा नाम जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर था। 

मुगल कौन थे और कहां से आए थे 

- मुग़ल वंश के शासक तुर्की थे और उनकी शाखा चग़ुताई थी। 

- मुग़ल वंश दो वंशो से मिलकर बना है मंगोल + तुर्की। 

- बाबर के पिता तैमूर (तुर्की) के वंशज थे जबकि उनकी माता मंगोल (चंगेज खान) की वंशज थी। 

- बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 ई. को फरगना में हुआ था। 

- लोधी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोधी  से हुए प्रथम पानीपत के युद्ध में विजय के बाद बाबर ने मुग़ल वंश की स्थापना भारत में की थी। 

- पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 ई. में हुआ था इस युद्ध में बाबर ने पहली बार तोपों का भी इस्तेमाल  किया था। 

मुग़ल वंश के प्रमुख शासक 

(1) बाबर (1526-1530) ई.

 - मुग़ल वंश का प्रथम राजा बाबर था जिसका पूरा नाम जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर था। 

- बाबर चंगेज और तैमूर का पोता था। 

- बाबर का शासनकाल 1526 ई. से 1530 ई. तक रहा था।  

- बाबर को भारत में आने का निमंत्रण लोधी वंश के शासक इब्राहिम लोदी के चाचा ने ही दिया था। 

- बाबर ने 1526 ई. में भारत आने पर लोधी को हराकर मुग़ल वंश की स्थापना की थी। 

- बाबर की मृत्यु के बाद उनका पुत्र हुमायुँ बादशाह बना था। 

(2) हुमायुँ (1530-1540 ई. , 1555-1556 ई.)

- हुमायु बाबर का सबसे बड़ा पुत्र था उसने ही बाबर के बाद मुग़ल वंश की सत्ता को संभाला था। 

- हुमायु ने शुरुआत में 1530-1540 ई. के मध्य शासन किया था इसी के बाद शेरशाह शूरी ने आक्रमण कर हुमायु से सत्ता चीन ली थी। 

- इसी बीच 15 वर्षो तक शेरशाह सूरी  ने भारत में शासन किया था। 

- परन्तु बाद में शेरशाह की मृत्यु के बाद दोबारा हुमायु ने सिकंदर को हराकर अपनी सत्ता स्थापित की थी। 

- इसके बाद हुमायु ने 1555 ई.-1556 ई. ही शासन किया उसके बाद हुमायु की मृत्यु हो गई थी। 

-  हुमायु की मृत्यु के समय उसकी आयु केवल 48 वर्ष ही थी। 

(3) अकबर (1556-1605) ई.

- अकबर हुमायु का पुत्र था जो हुमायु की मृत्यु के बाद मुग़ल वंश का शासक बना था। 

- जिस समय अकबर का जन्म हुआ था उस समय सत्ता शेरशाह के हाथो में थी और हुमायु जगह-जगह भटक रहे थे। 

- राजा अकबर एक महान शासक माना जाता है क्योकि अकबर ने ही मुग़ल सत्ता को मजबूत किया था। 

- अकबर ने लगभग 50 वर्षो तक भारत पर शासन किया था। 

- उसने ज्यादातर भारत को अपने अधीन कर लिया था। 

- अकबर की मृत्यु 1605 ई. में हुई थी जिसके बाद उनके पुत्र जहाँगीर को राजा घोषित किया गया था 

(4) जहाँगीर (1605-1628 ई.)

- अकबर क मृत्यु के बाद जहाँगीर ने सत्ता पर अधिकार किया था। 

- जहाँगीर का बचपन का नाम सलीम था बाद में इनको जहाँगीर नाम दिया गया था। 

- इन्होने 23 वर्षो तक शासन किया था अपने इस काल के दौरान जहाँगीर हिन्दुओ के प्रति उदार था। 

- परन्तु सिक्खो के प्रति इतनी ही नफरत थी जिस वजह से उसने सिक्खो के पांचवे गुरु को आदेश देकर उनकी मृत्यु करा दी थी। 

- जहाँगीर को कलाओ में रूचि थी उनके काल के दौरान वस्तुकला आदि में काफी विस्तार हुआ था। 

- परन्तु जहाँगीर में अपने पिता अकबर जैसी शासन करने की शक्ति और कुशलता नहीं थी। 

(5) शाहजहाँ (1627-1658 ई.)

- जहाँगीर के बाद उनके द्वितीय पुत्र खुर्रम ने तख़्त को संभाला उनका नाम बाद में बदलकर शाहजहाँ रखा गया था। 

- शाहजहाँ को ताजमहल के लिए भी ज्यादा याद किया जाता है जो कि उन्होंने आगरा में यमुना नदी के किनारे पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। 

- शाहजहाँ ने दिल्ली में लालकिला और जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। 

- शाहजहाँ ने अपने शासनकाल के दौरान दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्से पर अधिकार कर लिया था जो कि शायद पिछले 100 वर्षो में नहीं हुआ था। 

- शाहजहाँ की मृत्यु के बाद उनका पुत्र औरंगजेब ने गद्दी को संभाला था। 

(6) औरंगजेब (1658-1707 ई.)

औरंगजेब  ने लगभग 50 वर्षो तक शासन किया था जो की अकबर के बराबर था। 

औरंगजेब  सबसे निर्दय शासक था वो संगीत और नृत्य का भी विरोधी था। 

- उसको लगता था इस्लाम धर्म में इन सबको कोई स्थान नहीं है। 

- उसने अपने बेटो को कोई शासन का परीक्षण नहीं दिया था जिसकी वजह से मुग़ल सत्ता यह कमजोर पड़ गई थी। 

- इसके बाद जितने भी शासक हुए वो न तो 

उत्तर मुग़ल कालीन शासक 

(7) मोहम्मद आजम शाह (1707 ई.)

(8) बहादुर शाह प्रथम (1707 -1712) ई.

(9) जहाँदार शाह (1712 -1713) ई.

(10) फ़र्रुख़सियर (1713-1719) ई.

(11) रफ़ी उद-दरताज (1719) ई.

(12) शाहजहाँ द्वितीय (1719) ई.

(13) मुहम्मद शाह (1719-1748) ई.

(14) अहमद शाह बहादुर (1748-1754) ई.

(15) आलमगीर द्वितीय (1754-1759) ई.

(16) शाहजहाँ तृतीय (1759-1760) ई.

(17) शाह आलम द्वितीय (1760-1806) ई.

(18) जहाँ शाह चतुर्थ (1788) ई.

(19) अकबर द्वितीय (1806-1837) ई.

(20) बहादुर शाह द्वितीय (1837-1857) ई.

- बहादुर शाह द्वितीय मुगलकाल का अंतिम शासक था। 

- उत्तर मुगलकालीन के दौरान सभी राज्य खुद को स्वतंत्र घोषित करने लगे थे। 

- क्योकि यह सत्ता कमजोर होकर टूट गई थी  

 मुग़ल वंश का पतन 

- औरंगजेब के बाद मुग़ल वंश की पतन होना शुरू हो गया था जिसके बाद से जो बी शासक हुए थे वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए थे। 

- मुग़ल सत्ता कई भागो में टूट कर बिखर गई थी और इसका फायदा उठाकर कई राजाओ ने स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। 

- इन सभी शासको के बारे में आगे की पोस्ट में हम विस्तार से पढ़ेंगे। ..........


Thanks..