भारत में अरबो का आक्रमण कब हुआ था यह आक्रमण किसके द्वारा और क्यों किया गया था ? madhyakalin itihas aarbo ka aakrman

Content  (1) अरबो का आक्रमण       (2) महमूद गजनवी         (3) महमूद गौरी  (4) राजपूत वंश   -  परमार वंश ,  चौहान वंश  ,  प्रतिहार वंश ,  सोल...

भारत पर अरबो का आक्रमण


Content 

(1) अरबो का आक्रमण       (2) महमूद गजनवी         (3) महमूद गौरी 

(4) राजपूत वंश   -  परमार वंश ,  चौहान वंश  ,  प्रतिहार वंश ,  सोलंकी वंश , चंडेल वंश 

उत्तर भारत 

(5) दिल्ली सल्तनत काल  -  गुलाम वंश , खिलजी वंश ,  तुगलक वंश , सैयद वंश ,  लोदी वंश 

दक्षिण भारत 

(6) विजयनगर साम्रज्य 

(7) बहुमनी साम्राज्य 

(8) भक्ति एवं सूफी आंदोलन 

मुग़ल वंश -  बाबर  , हुमायु , अकबर , जहाँगीर , शाहजहाँ , औरंगजेब ,

उत्तर मुग़ल काल  और मुग़ल काल का पतन 



भारत में अरबो का आक्रमण कब हुआ था यह आक्रमण किसके द्वारा और क्यों किया गया था ?

 भारत में अरबो के आक्रमण की जानकारी के स्रोत्र - 

- अरबो ने सबसे पहले सिंध क्षेत्र पर आक्रमण किया था जो कि एक इस्लामिक आक्रमण था। 

- भारत पर अरबो के आक्रमण का प्रणाम हमे चचनामा जो एक फ़ारसी ग्रन्थ है से मिलता है इस ग्रन्थ में अरबो की सिंध पर जीत का उल्लेख किया गया है। 

- भारत में सबसे पहले एक मुस्लिम आक्रमण हुआ था जो अरबो के नेतृत्व में हुआ था। 

अरबो का भारत पर आक्रमण करने का उद्देश्य 

- अरबो का भारत साम्राज्य पर आक्रमण करने का मुख्य उद्देश्य अपने साम्राज्य का विस्तार करना और जीत के बाद लूट का धन प्राप्त करना। 

- दूसरा बड़ा उद्देश्य था कि इस्लाम धर्म का प्रचार करना। 

- भारत पर सबसे पहला आक्रमण 711 ई. में उबेदुल्लाह द्वारा किया गया था जो असफल प्रयास था। 

- दूसरा आक्रमण 711 ई. में ही बुदेल द्वारा किया गया था यह दूसरा असफल प्रयास था।  

- तीसरा आक्रमण मुहम्मद बिन कासिम द्वारा 712 ई. में किया गया था यह एक सफल आक्रमण था।

- इतिहासकार हरिश्चंद्र वर्मा के अनुसार मुहम्मद बिन कासिम ने पहला आक्रमण किया था। 

-  मुहम्मद बिन कासिम ईरान के हाकिम अल हज़्ज़ाज़ की आज्ञा से सिंध आया था और सिंध पर आक्रमण कर जीता भी। 

- इस आक्रमण के समय सिंध पर राजा दाहिर (जो चच का पुत्र था और एक हिन्दू शासक था) का शासनकाल था। 

 अरबो के आक्रमण के भारत पर प्रभाव 

- भारत के सिंध क्षेत्र में 712 ई. में पहली बार इस्लाम धर्म का प्रवेश हुआ था। 

- हिन्द शब्द का प्रयोग पहली बार अरबो के द्वारा किया गया था। 

- अरबो के आने के बाद भारत में खजूर की खेती और ऊंट का पालन प्रारम्भ हो गया था। 

- भारत में पहली बार जजिया कर (गैर इस्लाम कर जो अन्य जातियों पर लगाया जाता था) की शुरुआत हुई थी।  

- पंचतंत्र , ब्रह्मसिद्धान्त आदि का अरबी भाषा में अनुवाद हुआ। 

- दिरहम का सिक्का चलाया गया था। 

- भारतीय खगोल शास्त्र का विस्तार हुआ था। 

इस्लाम धर्म का उदय 

- इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब (पैग़म्बर) थे, जिनका जन्म  570 ई. में मक्का में हुआ था।   

- पैगम्बर की माता का नाम अमीना था और पिता का नाम अब्दुल्ला था। 

ज्ञान प्राप्ति 

- पैग़म्बर को ज्ञान की प्राप्ति 610 ई. में हीरा गुफा में हुई थी। 

- हिज़री सवंत को 24 सितंबर 622 ई. में शुरू किया गया था। 

- पैग़म्बर ने अपनी मक्का से मदीना की यात्रा हिज़री सवंत से ही प्रारंभ की थी। 

- पैग़म्बर का विवाह खदीजा नाम की महिला से हुआ जिनसे उनको एक पुत्री फातिमा थी और उनके दामाद का नाम अली था 

हजरत मुहम्मद साहब (पैग़म्बर)  की मृत्यु 632 ई. में हुई थी उनको मदीना में ही दफनाया गया था।

- इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ कुरान है।  

हजरत मुहम्मद साहब (पैग़म्बर) के उत्तराधिकारी खलीफा कहलाये गए। 

- पहले खलीफा पद धार्मिक था परन्तु बाद में राजनैतिक और धार्मिक दोनों है। 

- इस्लाम धर्म भी दो भागो में विभाजित हुआ था - (1) शिया   (2) सुन्नी 

शिया धर्म - इस धर्म के लोगो का मानना था खलीफा वंशज के अनुसार होंगे मतलब सिर्फ पैग़म्बर साहब के दामाद ही खलीफा होंगे। 

सुन्नी धर्म -  इस धर्म को मानने वाले लोगो का कहना था कि खलीफा किसी भी ज्ञानी व्यक्ति को बनाया जा सकता है। 

- परन्तु 1924 ई. में तुर्की के मुस्तफा क़माल पासा ने खलीफा पद को समाप्त कर दिया थ।  

पैग़म्बर की शिक्षाए - उन्होंने पांच शिक्षाये दी थी 

(1) रोज कलमा पढ़ना 

(2) प्रतिदिन पांच बार नमाज पढ़ना 

(3) कर देना (जकात)

(4) रमजान में महीने में रोजा रखना 

(5) हज की यात्रा जीवन में कम से कम एक बार जरूर करना 


Thanks......